Spread the love
115 Views

Loading

सूरजपुर ग्रेटर नोएडा/फेस वार्ता भारत भूषण: अवैध नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम गांजा, 36 बोतल अंग्रेजी अवैध शराब (गैरप्रांत), घटना में प्रयुक्त बलेनो कार व अवैध हथियार बरामद।

थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा सर्विलांस टीम/सीडीटी टीम के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए अवैध नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले 03 अभियुक्त 1.अमन पुत्र सतपाल 2.नीतीश सिंह सैंगर पुत्र विश्राम सिंह 3.सौरभ पुत्र देवेन्द्र को थाना क्षेत्र के डेल्टा-3, ओ ब्लाक सर्विस रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 36 बोतल अंग्रेजी अवैध शराब (गैरप्रांत), घटना में प्रयुक्त बलेनो कार बिना नम्बर प्लेट, अभियुक्त नीतीश के कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम गांजा, अभियुक्त सौरभ के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस व अभियुक्त अमन के कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।

अभियुक्तों का विवरणः 1.अमन पुत्र सतपाल निवासी ग्राम साकीपुर, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 20 वर्ष। 2.नीतीश सिंह सैंगर पुत्र विश्राम सिंह निवासी ग्राम हरपालपुर, थाना हरपालपुर, जिला छतरपुर, मध्यप्रदेश वर्तमान पता थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 22 वर्ष। 3.सौरभ पुत्र देवेन्द्र निवासी ग्राम डाबरा, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 22 वर्ष।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः मु0अ0सं0 165/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व धारा 3/4/25 आर्मस एक्ट व 60/63/72 आबकारी अधिनियम थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर। बरामदगी का विवरणः 1-01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा 2-36 बोतल अंग्रेजी अवैध शराब (गैरप्रांत), 3-एक अवैध तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस व एक अवैध चाकू , 4-घटना में प्रयुक्त बलेनो कार बिना नम्बर प्लेट