Spread the love
141 Views

Loading

इस तरह के पुरस्कार संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट योगदान को दर्शाते हैं: पंकज अग्रवाल (वीसी जीएल बजाज)

ग्रेटर नोएडा/फेस वार्ता न्यूज भारत भूषण: स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट को आईईईई उत्तर प्रदेश सेक्शन इंडिया द्वारा “ग्रोथ ऑफ रिटेंशन अवार्ड” 2025 की श्रेणी में प्रथम स्थान प्रदान किया गया। यह सम्मान आगरा के होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में आयोजित वार्षिक आम बैठक के दौरान दिया गया।

इस सम्मान को संस्थान की ओर से डीएसडब्ल्यू डॉ. महावीर सिंह नरुका, डॉ. दिनेश सिंह और डॉ. जय सिंह ने ग्रहण किया। जीएल बजाज के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने संस्थान के सभी संकायों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि “इस तरह के पुरस्कार जीएल बजाज की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट योगदान को दर्शाते हैं। यह हमारे संस्थान के लिए गर्व का क्षण है।” यह पुरस्कार संस्थान के बढ़ते शैक्षणिक स्तर और छात्रों की उपलब्धियों की पहचान है।