Spread the love
15 Views

ग्रेटर नोएडा। फेस वार्ता:-

गौतमबुद्धनगर:- उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की प्रादेशिक मासिक बैठक का आयोजन ग्रेटर नोएडा के अल्फा टू में किया गया। ग्रेटर नोएडा से अध्यक्ष रवि शर्मा की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी ने नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री सचिन गोयल को सम्मानित किया।प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के पूर्व अध्यक्ष सचिन गोयल को प्रदेश कार्यकारिणी में महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया। जैन ने बताया कि गोयल एक बहुत की साफ़ छवि के व्यक्ति हैं

व्यापारियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए सचिन गोयल हमेशा आगे रहते हैं l व्यापारियों के प्रति सच्ची निष्ठा देखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी ने सचिन गोयल को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने बताया कि आज सचिन गोयल के जन्मोत्सव के अवसर पर इन्हें प्रदेश महामंत्री बनने की शुभकामनाएं दी गई।नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री सचिन गोयल ने बताया कि किस प्रकार नोएडा में नोएडा अथॉरिटी द्वारा व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा के अल्फ़ा टू में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण व्यापारियों को बहुत ज़्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल नेटवर्क ग़ायब रहने से व्यापार करना बहुत मुश्किल हो गया है। औद्योगिक क्षेत्रों में टूटी हुई सड़कें एक्सीडेंट का कारण बन रही है। सभी समस्याओं को सुनने के बाद प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने कहा कि अधिकारियों के पास जाकर इन समस्याओं को दूर करवाया जाएगा। व्यापारियों को हो रही समस्या के लिए एक लिखित ज्ञापन ग्रेटर नोएडा की टीम द्वारा प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन को सौंपा गया, आज कि इस मासिक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण गर्ग निखिल अग्रवाल प्रदेश महामंत्री सचिन गोयल अमित गोयल प्रदेश सचिव मनीष शर्मा शिवा चौहान ग्रेटर नोएडा से अध्यक्ष रवि शर्मा उपाध्यक्ष सुरेश कुमार राजेश शर्मा आशीष गोयल व ग्रेटर नोएडा की पूरी टीम उपस्थित रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *