Spread the love
10 Views

नोएडा थाना सेक्टर-113 पुलिस और 25,000 रुपए के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ 

थाना सेक्टर-113 एफएनजी रोड पुस्ता के पास चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार 02 अभियुक्तों को रूकने का इशारा किया गया जिसपर बदमाशो द्वारा रूकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में बदमाश प्रकाश उर्फ चूहा पुत्र झब्बा लाल को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाश प्रकाश उर्फ चूहा के कब्जे से एक अवैध तमंचा मय एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस व चोरी की मोटरसाइकिल व 04 मोबाइल फोन लूट के बरामद हुए है।

अभियुक्त का साथी मनीष निवासी कल्याणपुरी मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश हेतु कांबिंग की जा रही है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। घायल बदमाश के अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

अभियुक्त का विवरणः प्रकाश उर्फ चूहा पुत्र झब्बा लाल निवासी कल्याणपुरी, थाना कल्याणपुरी, दिल्ली उम्र 25 बर्ष।

पंजीकत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरणः

1.मु0अ0सं0-425/2016 धारा 356/379/34 भादावि थाना शकरपुर दिल्ली।

2.मु0अ0सं0-363/2017 धारा 379/411 भादावि थाना नालेजपार्क गौतमबुद्धनगर।

3.मु0अ0सं0-371/2020 धारा 356/379 भादावि थाना कालकाजी दिल्ली।

4.मु0अ0सं0-523/2020 धारा 379/411 भादावि थाना कालकाजी दिल्ली।

5.मु0अ0सं0-657/2020 धारा 379/411 भादावि थाना कालकाजी दिल्ली।

6.ई0एफ0आई0आर-15226/2021 धारा 379/411 भादावि थाना सफदरजंग एन्कलैव दिल्ली।

7.ई0एफ0आई0आर-23429/2022 धारा 356/379/411 भादावि थाना जामियानगर दिल्ली।

8.ई0एफ0आई0आर-38097/2022 धारा 356/379/411 भादावि थाना फर्शबाजार दिल्ली।

9.ई0एफ0आई0आर-32161/2023 धारा 379/411 भादावि थाना पाण्डव नगर दिल्ली।

10.मु0अ0सं0-216/2022 धारा 411 भादावि थाना पाण्डव नगर दिल्ली।

11.मु0अ0सं0-137/2023 धारा 379 भादावि थाना कल्याणपुरी दिल्ली।

12.मु0अ0सं0-500/2022 धारा 414 भादावि थाना सेक्टर 58 गौतमबुद्धनगर।

Loading

You missed