Spread the love

फेस वार्ता। भारत भूषण।

थाना सेक्टर-58 नोएडा ट्रांसपोर्ट डिलीवरी करने के नाम पर फर्जी रसीद बनाकर धोखाधडी करके वाहन हड़पने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से आई-20 कार व 06 दस्तावेज बरामद।

नोएडा:- थाना सेक्टर-58 नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मैनुअल इंटेलिजेंस की सहायता से वाहन की ट्रांसपोर्ट डिलीवरी करने के नाम पर फर्जी रसीद बनाकर धोखाधडी करके वाहन हड़पने वाला एक अभियुक्त संजय सिंह पुत्र निन्जू सिंह को थाना क्षेत्र के छोटा डी पार्क, सेक्टर-62, नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक कार आई-20 रजि नं0 यूपी16बीएन-7889 व घटना से सम्बन्धित 06 दस्तावेज बरामद हुए है।


दिनांक 17.05.2024 को वादी मुकदमा द्वारा थाना सेक्टर-58, नोएडा पर मु0अ0सं0-173/2024 धारा 406 भादवि व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत कराया गया, जिसकी विवेचना के दौरान अभियुक्त संजय सिंह पुत्र निन्जू सिंह को मय गाडी आई-20 यूपी16बीएन-7889 व घटना से सम्बन्धित 06 फर्जी दस्तावेज के साथ गिरफ्तार किया गया, जिससे पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त संजय सिंह द्वारा फर्जी डीटीडीसी गारगो का वेबसाइट बनाकर जनता के लोगो से वाहन की डिलीवरी कराने नाम पर फर्जी रसीद देकर वाहन अपने कब्जे में ले लेता है तत्पश्चात वाहन स्वामियो से अनाधिकृत रूप से अधिक पैसे वसूलता है। अभियुक्त संजय सिंह राजूपत को बरामदगी व फर्जी दस्तावेज के आधार पर धारा 406, 420, 467, 468, 471, 411 भादवि व 66डी आईटी एक्ट में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

अभियुक्त का विवरणः

संजय सिंह राजपूत पुत्र निन्जू सिंह निवासी छापरा, थाना पिलानी, जिला झुनझुन, राजस्थान।

अभियोग का विवरणः

मु0अ0सं0-173/2024 धारा 406, 420, 467, 468, 471, 411 भादवि व 66डी आईटी एक्ट थाना सेक्टर-58, नोएडा।

बरामदगी का विवरणः

1-एक चार पहिया वाहन आई-20 रजि0 नं0 यूपी16बीएन-7889

(संबंधित मु0अ0सं0-173/2024 धारा 406, 420, 467, 468, 471, 411 भादवि व 66डी आईटी एक्ट थाना सेक्टर-58, नोएडा)

2.घटना से सम्बन्धित 06 दस्तावेज

गिरफ्तार करने वाली टीमः

1.उ0नि0 दिनेश मलिक थाना सेक्टर-58, नोएडा।

2.उ0नि0 सुधीर कुमार थाना सेक्टर-58, नोएडा।

Loading