Spread the love

फेस वार्ता। बी बी शर्मा:-

थाना सेक्टर-63 नोएडाअवैध गांजा की तस्करी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद।

दिनांक 17.01.2024 को थाना सेक्टर-63 नोएडा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त अर्जुन पुत्र पप्पन को बहलोलपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। अभियुकत एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध अन्य धाराओं में भी थाना फेस-3, नोएडा एवं जनपद बुलन्दशहर में अभियोग पंजीकृत है। अपराध करने का तरीकाःअभियुक्त अर्जुन द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि उसके द्वारा अपने शौक पूरे करने के लिए आस-पास के क्षेत्र तथा कम्पनी में आने-जाने वाले मजदूर किस्म के लोगों को गांजे की पुडिया बनाकर 100-200 रूपये में बेचा जाता है। अभियुक्त के सम्बन्ध में अन्य जानकारी की जा रही है।

अभियुक्त का विवरणः अर्जुन पुत्र पप्पन निवासी रघुनाथपुर, थाना मंसूरी, जनपद गाजियाबाद वर्तमान पता गली नं0-02, गढी चौखण्डी, सेक्टर-68, थाना फेस-3, नोएडा उम्र 23 वर्ष।

बरामदगी का विवरणः 01 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा

पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरणः

1-मु0अ0सं0 27/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सेक्टर-63, नोएडा।

2-मु0अ0सं0 489/2017 धारा 147/308/325/427 भादवि थाना फेस-3, नोएडा।

3-मु0अ0सं0 1291/2018 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम थाना फेस-3, नोएडा।

4-मु0अ0सं0 1368/2018 धारा 363/366/376डी भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट थाना सिकन्द्राबाद, जनपद बुलन्दशहर।

5-मु0अ0सं0 266/2022 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना फेस-3, नोएडा।

6-मु0अ0सं0 484/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना सेक्टर-113, नोएडा।

7-मु0अ0सं0 321/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना फेस-3, नोएडा।

8-मु0अ0सं0 398/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना फेस-3, नोएडा।

गिरफ्तारी करने वाली टीमः 1-उ0नि0 कृष्ण कुमार यादव थाना सेक्टर-63, नोएडा।

2-कां0 सोनित कुमार थाना सेक्टर-63, नोएडा।

3-कां0 खेवेन्द्र सिंह पाल थाना सेक्टर-63, नोएडा।

4-कां0 प्रशांत तोमर थाना सैक्टर 63, नोएडा

Loading

You missed