Spread the love
8 Views

फेस वार्ता। बी बी शर्मा:-

ग्रेटर नोएडा:-ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा हो रही किसानों की समस्याओ की अनदेखी के विरोध मै भारतीय किसान यूनियन (बलराज) की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा एंव राष्ट्रीय संयोजक रेखा सिवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी के नेतृत्व मै भाकियू (बलराज) के कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी का कहना है कि सैनी गांव के मूल निवासी किसानों की ज़मीनों का ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा सन 2006/2007 मै अधिग्रहण किया गया था लेकिन आज तक कुछ किसानों के 6% व 4% के प्लॉट किसानों को नही दिए गए है जबकि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के 4% प्लॉट देने के आदेश किसानों के पास है उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश के बावजूद भी किसानों को प्लाट नही दिए गए है

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के चक्कर काट काट कर किसान थक चुके है लेकिन समस्याओ का कोई समाधान नही हुआ ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने किसानों की जमीन खसरा नम्बर 62 इलाईट ग्रुप बिल्डर को आवंटित कर दी है जिस पर सैक्टर 10 ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन पर बिल्डर निर्माण कार्य कर रहा है। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी कि जब तक किसानों को 4% और 6% के प्लाट ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण नही आवंटित करता है तब तक के लिए इलाईट ग्रुप बिल्डर सैक्टर 10 ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन मै किसानों की जमीन पर तत्काल निर्माण कार्य बन्द कराया जाए और एक सप्ताह मै 19 दिसम्बर तक किसानों की समस्याओ का समाधान किया जाए अन्यथा भारतीय किसान यूनियन (बलराज) दिनांक 20 दिसम्बर 2023 से सैक्टर 10 ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन पर बिल्डर के विरोध मै अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने पर बाध्य होगी यदि उसमें किसी प्रकार की क्षति होती है तो उसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं राष्ट्रीय संयोजक रेखा सिवाल, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश प्रवक्ता विपिन खारी, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी, जिलाध्यक्ष रामबीर भाटी, एहसान प्रधान नन्हें भाटी फहीम खान जिला अध्यक्ष मुरादाबाद जिला अध्यक्ष राशिद अमरोहा महानगर अध्यक्ष योगेश वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष उधम नम्बरदार, तहसील अध्यक्ष सोविदंर भाटी, जागे , ज्ञानेंद्र, धीरे, अजीत, रुगगें, सत्ते् आदि किसान मौजूद रहे

 

Loading