नोएडा/ फेस वार्ता: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की टीम के द्वारा सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन के पास स्वागत किया गया
इस्कॉन मंदिर सेक्टर 33 नोएडा द्वारा आयोजित प्रभू जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ सेक्टर 18 में हुआ। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा सर्वप्रथम रथ यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा और मालाओं से किया गया।कार्यक्रम के संयोजक निखिल अग्रवाल ने बताया कि हमारा परम सौभाग्य है कि हमें भगवान के रथ की यात्रा का स्वागत करने का मौक़ा मिला। अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने भगवान की आरती कर रथ यात्रा का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने बताया कि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर माहौल को भक्तिमय कर दिया।
मंदिर के मुख्य पुजारी बंसी धर ने उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों का स्वागत व सम्मान किया। इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष विकास जैन प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल प्रवीण गर्ग प्रदेश कोषाध्यक्ष अंकुर बंसल प्रदेश सचिव सिवा चौहान अमित गोयल क्रॉकरी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश जिंदल व उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शक्ति सिंह व अन्य पदाधिकारी सम्मिलित हुए।