बसपा प्रत्याशी कृपाराम शर्मा ने किया जनसंपर्क।
फेस वार्ता। भारत भूषण शर्मा
नोएडा:-
16 जनवरी को बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कृपाराम शर्मा ने नोएडा के ग्रामीण क्षेत्रो का दौरा किया।
इस दौरान नोएडा में बहन कुमारी मायावती द्वारा नोएडा में किये गए विकास कार्यो व जनकल्याणकारी नीतियों से जनता को रूबरू कराया। व आने वाले 2022 चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को वोट देने की अपील की।
इस दौरान रायपुर में नरेश प्रधान जी व मूलचंद पण्डित व असगरपुर पाला प्रधान , राजवीर प्रधान संजय अवाना
तथा बख्तावरपुर चौधरी बलेशर तथा अन्य सहयोगियों का का सहयोग मिला।
तत्पश्चात कृपाराम ने कहा की नोएडा की जनता अब बदलाव चाहती है। वह नोएडा के बेटे को अपना सेवक बनाने के लिये आतुर है। नोएडा के लोगो को अब बाहरी सहजादे की आवश्यकता नही है। जो 5 सालो तक जनता से दूर रहे और चुनाव के समय बाहर आ जनता से रूबरू हो। इस बात की जानकारी विनोद शर्मा ने दी