Share on Social Plateform

फेस वार्ता :- 

नोएडा सेक्टर 40 स्थित बोथरा भवन में साध्वी अनिमा श्री के सानिध्य में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया l तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा गीतिका के माध्यम से और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं का संसार में वर्चस्व दिखाया गया l साध्वी श्री श्री ने कहा कि संसार बिना महिलाओं के नहीं चल सकता l यदि आप नौ देवियों की पूजा करते हैं आप नवरात्र करते हैं महालक्ष्मी को मानते हैं और यदि आप अपने घर में अपने समाज में स्त्री का सम्मान नहीं करते हैं तो वो सब बेकार है

बिना महिला के सम्मान के भगवान भी ख़ुश नहीं होते हैं  उन्होंने आगे कहा नारी शक्ति स्वरूपा है l आज नारी समाज से क़दम से क़दम मिलाते हुई हर कार्य में बढ़ चढ़कर भाग ले रही है l एक माँ के रूप में एक बेटी के रूप में एक बहन के रूप में एक पत्नी के रूप में एक महिला समाज को अपना सर्वस्व दे रही है। आज समाज सेवा में भी महिलाएँ पीछे नहीं है। डॉक्टर साध्वी श्री सुधा प्रभा ने कहा कि नारी गुणों का ख़ान है ,आनंद और उल्लास की बहती हुई गंगा है , अनुकूल और प्रतिकूलता के तटों के बीच बहने वाली धारा का नाम है नारी , नारी धरती कविता है नारी धरती की शान है। उन्होंने आगे फ़रमाया कि बिन नारी के इस संसार की सरंचना की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। जैन समाज द्वारा डॉक्टर आरती कोचर को प्रेरणा सम्मान देकर सम्मानित किया गया । उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा 2023 में किए गए कार्यों के लिए नोएडा महिला मंडल को प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने विशेष सम्मान देकर सम्मानित किया गया । साध्वी कर्णीका श्री, साध्वी समयत्व श्री व साध्वी श्री मैत्री प्रभा जी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने अपने विचार रखे ।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभा के अध्यक्ष रणधीर बेद तेरापंथ महिला मंडल के अध्यक्ष सुमन सपानी बजरंग बोथरा प्रशन सुराणा दिलीप कुंडलिया मुकेश जैन सुरेन्द्र बेद कनिष् बेद नितिन जैन शांति लाल रजत बोथरा अर्चना भंडारी कविता लोढ़ा दीपिका चौराड़िआ भारती दुगड़ व अन्य जैन धर्म के अनुयायी सम्मिलित हुए। इसबात की जानकारी विकास जैन प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने दी

Loading