Share on Social Plateform

फेस वार्ता। बी बी शर्मा:-

थाना सेक्टर-63 नोएडा अवैध गांजा की तस्करी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद।

कार्यवाही का विवरणः  दिनांक 02.02.2024 को थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त दिनेश पुत्र रामपाल सिहं को मेट्रो यार्ड के नीचे (चौकी क्षेत्र छिजारसी) से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।

अभियुक्त दिनेश के द्वारा बताया गया कि वह अपने शोंक पूरे करने के लिए आस-पास के क्षेत्र तथा कम्पनी में आने-जाने वाले मजदूर किस्म के लोगों को गांजे की पुडिया बनाकर 100-200 रूपये में बेच देता है तथा बेचने से जो पैसे मिलते है, उनसे वह अपने शोंक पूरे करता है।

अभियुक्त का विवरणः दिनेश पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम छिजारसी, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर उम्र 31 वर्ष।

बरामदगी का विवरणः 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा

पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरणः

1-मु0अ0सं0 49/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सेक्टर-63, नोएडा।
2-मु0अ0सं0 64/2021 धारा 398/401 भादवि थाना फेस-3, नोएडा।
3-मु0अ0सं0 65/2021 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम थाना फेस-3, नोएडा।
4-मु0अ0सं0 486/2021 धारा 188/269/270 भादवि थाना फेस-3, नोएडा।
5-मु0अ0सं0 234/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सेक्टर 63, नोएडा।

गिरफ्तारी करने वाली टीमः 1-उ0नि0 देशपाल सिंह थाना सेक्टर 63, नोएडा।,2-हे0कां0 संजय कुमार थाना सेक्टर 63, नोएडा।,3-कां0 उमेश पटेल थाना सेक्टर 63, नोएडा।