Share on Social Plateform

फेस वार्ता बी बी शर्मा:-यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म सिटी परियोजना में आज बिड जमा करने की अंतिम तिथि थी। दोपहर 3:00 बजे टेक्निकल बिड प्राधिकरण कार्यालय के सभाकक्ष में खोली गई। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 21 में प्रथम चरण में 230 एकड़ में स्थापित की जा रही इस अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म सिटी परियोजना हेतु 04 बिड प्राप्त हुई,

उल्लेखनीय है कि यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म सिटी परियोजना के स्थापना के लिए दिनाँक 30.09.2023 को अंतर्राष्ट्रीय बिड जारी की गई थी। बिड जमा करने की अंतिम तिथि 05.01.2024 को दोपहर 2.30 बजे तक थी। प्राधिकरण के सेक्टर 21 में स्थापित की जा रही हैं फ़िल्म सिटी परियोजना का कुल एरिया 1000 एकड़ का है तथा इसके प्रथम चरण में 230 एकड़ में फ़िल्म सिटी स्थापित की जा रही है

 

 

Loading