कांग्रेस पार्टी ने की अपनी पहली लिस्ट जारी । नोएडा से पंखुड़ी पाठक, जेवर से मनोज चौधरी, दादरी से दीपक भाटी चोटीवाला अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
गौतमबुद्धनगर। फेस वार्ता
नोएडा से पंखुड़ी पाठक, जेवर से मनोज चौधरी, दादरी से दीपक भाटी चोटीवाला अपना प्रत्याशी घोषित किया है
गौतमबुद्धनगर। फेस वार्ता
दिल्ली में भाजपा की मंथन बैठक शुरू। करीब एक दर्जन विधायकों के टिकट कटने तय। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई सीटों पर प्रथम चरण में मतदान होना है। भाजपा की एक मंथन बैठक आज दिल्ली में शुरू होने वाली है जिसमें प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , गृहमंत्री अमित शाह बैठक में वर्चुअली जुड़ेंगे। गौतमबुद्धनगर की बात करें तो नोएडा ,दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी आज पहली ही सूची में होने जा रहा है। नोएडा में भाजपा विधायक पंकज सिंह ,दादरी में मास्टर तेजपाल नागर और जेवर में ठाकुर धीरेंद्र सिंह के टिकट कटेंगे या फिर बरकरार रहेंगे अभी से लोगों के दिलों की धड़कन तेज हो गई है। इनमें नोएडा के अलावा दादरी और जेवर विधानसभा ऐसी सीटें है जहां पर टिकट की चाह रखने वाले भाजपा नेताओं की सबसे लंबी फेहरिस्त है। दिल्ली में चल रही भाजपा की मंथन बैठक के तत्काल बाद ही पहली उम्मीदवारों की लिस्ट जनता के सामने आ जाएगी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और सपा रालोद गठबंधन समेत विभिन्न राजनीतिक दल भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा भी जल्द ही करने वाले हैं। अभी तक आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने हीं अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। इनमें बहुजन समाज पार्टी नोएडा कृपाराम शर्मा, दादरी से मनवीर भाटी जेवर विधानसभा क्षेत्र से एडवोकेट नरेंद्र भाटी डाढा के नामों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने नोएडा से पंकज अवाना दादरी से संजय भैया चेची और जेवर से पूनम सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। यह घोषित सभी प्रत्याशी पहले से ही जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। कांग्रेस पार्टी ने नोएडा से पंखुड़ी पाठक, जेवर से मनोज चौधरी,
दादरी से दीपक भाटी चोटीवाला अपना प्रत्याशी घोषित किया है