उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने गौ माता का पूजन करके गोपाष्टमी महापर्व मनाया।
फेस वार्ता
नोएडा: उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा आज गौ माता का पूजन करके गोपाष्टमी महापर्व मनाया गया प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि गाय भगवान की भी भगवान होती हैं l
गोपाष्टमी के दिन गौ माता का पूजन करने से कई जन्मों के बंधन से मुक्ति मिलती है l
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गौ माता की पूजा की गई l
गौमाता को तिलक लगाकर उनको गर्म वस्त्र प्रदान किए गए व गुड़ खिलाकर गौ माता का आशीर्वाद लिया गया l प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने कहा कि आज का दिन हिंदू समाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इस दिन गौ माता की सेवा कर आशीर्वाद लिया जाता है l