आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन को मजबूती देने के लिए अधिवक्ता इंद्रजीत शर्मा को जिला करावल नगर से जे जे सेल संगठन में अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
दिल्ली:- आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन को मजबूती देने के लिए जे जे सेल संगठन का विस्तार करते हुए अधिवक्ता इंद्रजीत शर्मा को जिला करावल नगर से जे जे सेल संगठन में अध्यक्ष और हाजी इदरीश को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय दीन दयाल उपाध्याय मार्ग में जे जे सेल ,प्रदेश प्रभारी रमेश झंकार ,प्रदेश महासचिव श्रीराम आश्रय ,दिल्ली ऑल सेल प्रभारी श्रीमती कुसुम ,प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में अधिवक्ता इंद्रजीत शर्मा और हाजी इदरीश को नियुक्ति पत्र दिया गया।
अधिवक्ता इंद्रजीत शर्मा ने बताया की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आज्ञा अनुसार मुझे आज (जेजे सेल) जिला करावल नगर का आधिकारिक (अध्यक्ष ) नियुक्त किया गया तथा साथी हाजी इदरीश जी को (जिला संगठन मंत्री) के पद पर नियुक्त किया गया।
मैं सभी आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं तथा क्रांतिकारी साथियों का धन्यवाद करता हूँ और आम आदमी पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निष्ठां और लगन से पालन करूंगा और दिल्ली में होने वाले निगम चुनावो में बढ़ चढ़ कर योगदान दूंगा।