कैलाश मानसरोवर मुक्ति अभियान को और अधिक धार देनी है: पंकज गोयल।

फेस वार्ता ।भारत भूषण शर्मा

मंच के कार्यकर्ता तिब्बत की आजादी तक डटे रहें, कामयाबी जरूर मिलेगी: मास्टर मोहन लाल

भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास में कैलाश मानसरोवर मुक्ति अभियान को और अधिक धार देनी है: पंकज गोयल

दिल्ली : भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास को कैलाश मानसरोवर मुक्ति अभियान और श्रावण मास के पहले सप्ताह (24 से 31 जुलाई) को प्रकृति संरक्षण- संवर्धन के रूप में मनाने के दृढ़ संकल्प एवं इरादों के साथ भारत- तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वेबिनार् बैठक आज मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मास्टर मोहन लाल की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल के नेतृत्व में संपन्न हुई।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार के मार्गदर्शन में संचालित मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मास्टर मोहन लाल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि मंच के सभी कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से दैवीय कार्य में लगे हुए हैं। मोहन लाल ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि कार्यकर्ता तिब्बत की आजादी तक डटे रहें, कामयाबी जरूर मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप लोग बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। आप लोगों का प्रयास एक दिन जरूर रंग लायेगा।

वेबिनार बैठक का मार्गदर्शन करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल ने कहा कि श्रावण मास भगवान भोलेनाथ को समर्पित मास है और भगवान भोलेनाथ का स्थायी निवास कैलाश मानसरोवर आतताई चीन के कब्जे में है, इसलिए हम सभी को पूरे श्रावण मास कैलाश मानसरोवर मुक्ति अभियान को और अधिक धार देनी है। छोटी- छोटी टोलियाँ बनाकर मंच के कार्यकर्ताओं को मंदिरों, घरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को संकल्प दिलवाना है और इसी के साथ- साथ मंच के कार्यों, उद्देश्यों, गतिविधियों और मिशन से आम जन को अवगत भी कराना है। हमारे आराध्य देव आतताई चीन के कब्जे में रहें, यह हम लोग कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं? अतः कैलाश मान सरोवर की मुक्ति के लिए हमें लड़ना है, संघर्ष करना है, जनता को जागरूक करना है। भगवान भोलेनाथ इस कार्य में हम लोगों की जरूर मदद करेंगे। गोयल ने कहा कि इस अभियान के अतिरिक्त मंच द्वारा श्रावण मास के पहले सप्ताह (24 जुलाई से 31 जुलाई) में प्रकृति के संरक्षण- संवर्धन हेतु अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है जिसके अंतर्गत नदियों की स्वच्छता, जल संचय, प्लास्टिक से मुक्ति, वृक्षारोपण आदि कार्य हेतु लोगों के बीच जाकर जन जागरण अभियान चलाकर प्रेरित किया जायेगा। इस कार्य के लिए मंच द्वारा विधिवत ‘ प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ ’ की स्थापना भी की गयी है जिसकी संयोजिका श्रीमती प्रीती सागर हैं। इस अवसर पर भी पंकज गोयल ने सभी लोगों का परिचय भी कराया।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जब दोनों अभियान प्रारंभ होंगे तो पहले दिन से ही कार्यकर्ता रिपोर्टिंग करना प्रारंभ कर दें, क्योंकि पहले दिन से ही यदि कार्यों एवं गतिविधियों का प्रचार – प्रसार होने लगेगा तो जनता में और अधिक जागरुकता बढ़ेगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री रामकिशोर पसारी जी ने कहा कि हमें श्रावण मास का भरपूर उपयोग करना है और अपने मिशन में निरंतर आगे बढ़ते जाना है। बैठक का संचालन रामकिशोर पसारी ने किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रयास से मंच की गतिविधियों का लगातार विस्तार हो रहा है।

श्रावण मास में चलने वाले दोनों अभियानों को और अधिक बेहतर तरीके से कैसे चलाया जा सके, इसके लिए कई कार्यकर्ताओं ने सुझाव भी दिये।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, स्वामी दिव्यानंद महाराज, राष्ट्रीय मंत्री शिवाकांत तिवारी, नरसिंह मेग्जी, प्रमोद गोयल, महिला विभाग की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती रेखा गुप्ता, युवा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय प्रमुख वीरेंद्र अग्रवाल, प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख संजीव पुंडीर, प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ की संयोजिका श्रीमती प्रीती सागर, राष्ट्रीय सह प्रचार प्रमुख श्याम राय, मोहित जोशी (सोशल मीडिया), राष्ट्रीय सह कार्यालय प्रमुख जय नारायण, कार्यकारिणी सदस्य सोमेश पाण्डे, बाल्मीकी त्रिपाठी, चौधरी जगत सिंह, के. पी. मिश्रा, ड़ा. सचिन तिवारी, अमृत लाल भार्गव के अतिरिक्त महिला विभाग की उपाध्यक्षा श्रीमती नमामिबेन पंड्या, महिला विभाग की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती सरिता तोमर, युवा विभाग के राष्ट्रीय महामंत्री अर्पित मुदगल, महिला विभाग की कोषाध्यक्ष श्रीमती रूपा गुप्ता, सुश्री रोचिका गुप्ता, युवा विभाग के उपाध्यक्ष एडवोकेट अमित सिंह, युवा विभाग के सह प्रचार प्रमुख रिषभ कुमार एवम आकाश वर्मा, श्रीमती नरेश मुदगल, युवा विभाग के कार्यालय प्रमुख हंसराज भारद्वाज सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.