पूर्व विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर को किया नजरबंद
नोएडा:- समाजवादी पार्टी के प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन के दौरान नोएडा समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष देवेन्द्र गुर्जर को नजरबंद किया गया देवेंद्र गुर्जर ने कहां कि विगत ज़िला पंचायत और ब्लॉक प्रमुखी चुनावों में योगी सरकार के इशारे पर जिस प्रकार प्रशासन और पुलिस ने लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि जिसके विरोध में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकार्याओं ने प्रदेश की राज्यपाल के नाम ज्ञापन देना था। रात से ही पुलिस कार्यकर्ताओं के घर जाकर उन्हें प्रदर्शन करने से रोक रही थी। कई कार्यकर्ताओं को घर में नज़रबंद कर दिया गया तो कई लोगों की सुबह घर से निकलने के बाद धरना स्थल से पहले गिरफ़्तारी कर लिया गया
देवेंद्र गुर्जर ने कहा कि त्रिस्तरीय चुनावों में जनता ने अपना मत सपा को दिया पर भाजपा ने प्रशासन और पुलिस के दम पर ज़बरदस्ती ज़िला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख बनाये। कई जगह सपा के प्रत्याशियों के पर्चे ज़बरदस्ती निरस्त किये, कई जगह उनके पर्चे फाड़ दिये गये, कई जगह बेईमानी से सपा प्रत्याशियों को जबरन सत्ता के इशारे पर हराया गया।