एन के एस सेवा संस्थान ने किया वृक्षारोपण।
ग्रेटर नोएडा:- ग्राम डाढा में एन के एस सेवा संस्थान ने किया वृक्षारोपण एन के एस सेवा संस्थान के संस्थापक डॉ० ब्रजलता शर्मा, महामंत्री डॉ० स्वाती चौधरी, संस्था के निदेशक, श्री रमेश चंन्द्र शर्मा , जिला उपाध्यक्ष रमन कुमारी ,निखिल गौड़ समस्त टीम की ओर से व डाढा ग्राम के सुरेश चंद्र शर्मा warrant officer, संजीव शर्मा
Administrator, रजनी शर्मा प्रधानाचार्य, सोनू शर्मा, प्रिया शर्मा, कोमल गौड़, इशावरी सरस, आदित्य सरस, कंचन शर्मा आदि मौजूद रहे। “संस्थापक डॉ ब्रजलता शर्मा ने वृक्षारोपण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण की वजह से वृक्षारोपण की बहुत ही आवश्यकता है। मनुष्य का भौतिक जीवन के प्रति लालसा बढ़ने के कारण लगातार प्रकृति से छेड़छाड़ किया जा रहा है, यही कारण है कि वर्तमान समय में कोरोना जैसी विश्वव्यापी महामारी से समस्त जन जूझ रहे हैं, चाहे वह बुजुर्ग हो या युवा हो सभी उम्र पर बीमारी प्रभावित हो रही हैं। लाखों लोगों की मृत्यु ने मानव सभ्यता को एक बार पुनः विचार करने का मौका दिया है। अतः भविष्य में ऐसी कोई विषम परिस्थिति नहीं आये, इसके लिए व्यक्तिगत स्तर पर परिवर्तन लाना आवश्यक है।
वृक्षारोपण का सबसे महत्वपूर्ण और समृद्ध हिस्सा है। वृक्ष जीवन दायिनी आक्सीजन प्रदान करते हैं जिसके बिना मानव जाति का अस्तित्व असंभव है “