ओयो होटल रॉयल पैलेस में अनैतिक देह व्यापार कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश ।

नोएडा/ फेस वार्ता:-

नोएडा:- थाना सेक्टर 58 पुलिस द्वारा, ओयो होटल रॉयल पैलेस में अनैतिक देह व्यापार कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश कुल 06 अभियुक्तगण (पुरूष-5 एवं महिला-01) गिरफ्तार, कब्जे से 12 मोबाइल व 37,675/- रूपये नकद व आपत्तिजनक वस्तुऐ, 05 लेडीज पर्स, 01 लैपटाप बरामद :-
दिनांक 04.07.2021 को थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यापार कराने वाले गिरोह के कुल 06 अभियुक्त 1. मनोज कसाना पुत्र स्व0 राजवीर सिंह कसाना निवासी ग्राम सकलपुरा थाना लोनी जनपद गाजियाबाद 2. देवेश कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी डी 120 गली नं0-2 कर्दम फार्म जोहरीपुर दिल्ली 3. शंकर कुमार देव पुत्र गुलाल चंद देव निवासी जे 80/9 प्रथम तल पाण्डव नगर दिल्ली 4. दुर्गेश कुमार यादव पुत्र योगेन्द्र यादव निवासी ग्राम भटसीमल थाना राजनगर जिला मधुबनी बिहार हालपता आर.एन 64 प्राईटीन होटल सेक्टर 62 नोएडा 5. राहुल त्रिपाठी पुत्र आदेश त्रिपाठी निवासी ग्राम डाली बाबा राजेश दाल मील के पास जिला सतना मध्य प्रदेश हाल पता बी ब्लाक सैक्टर 62 नोएडा 6. शीतल पुत्री प्रवीन निवासी जेरखपुर पटियालाय चौक चण्डीगढ पंजाब को आर0एन0-2, बी ब्लाक सेक्टर-62 नोएडा ओयो होटल रॉयल पैलेस से गिरफ्तार किया गया है, कब्जे से 12 मोबाइल व 37,675/- रूपये नकद व आपत्तिजनक वस्तुऐ, 05 लेडीज पर्स, 01 लैपटाप व होटल रजिस्ट्रर बरामद हुये है।
अपराध करने का तरीकाः-
अभियुक्तगण से पूछने पर अभियुक्ता शीतल उपरोक्त ने बताया कि ये होटल मालिक मनोज कसाना है इनके इसी होटल में मैं देह व्यापार के लिये लडकियां लाती हूँ और जो कमाई होती है उसमें से कमीशन लेती हूँ होटल में आने वाले पुरुषो की व्यवस्था होटल मालिक मनोज कसाना ही करते है इस काम के अलग से पैसे लेते है। होटल में प्रथम व द्वितीय तल पर चार कमरो में मेरे द्वारा लायी गयी चार लडकियां है जिनके पास मनोज कसाना ने चार व्यक्तियो को भेजा है। शंकर कुमार अपनी कार वैक्सवैगन नम्बर डीएल-12सीएम-4487 से लडकियो को लेकर आता था और लडकियां को मनोज कसाना के माध्यम से होटल में रूकवाकर ऑन डिमाण्ड कस्टमर को लडकियां उपलब्ध कराते थे, अभियुक्त शंकर की घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई है।


अभियुक्तों का विवरणः :-
1. मनोज कसाना पुत्र स्व0 राजवीर सिंह कसाना निवासी ग्राम सकलपुरा थाना लोनी जनपद गाजियाबाद

  1. देवेश कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी डी 120 गली नं0-2 कर्दम फार्म जोहरीपुर दिल्ली
  2. शंकर कुमार देव पुत्र गुलाल चंद देव निवासी जे 80/9 प्रथम तल पाण्डव नगर दिल्ली
  3. दुर्गेश कुमार यादव पुत्र योगेन्द्र यादव निवासी ग्राम भटसीमल थाना राजनगर जिला मधुबनी बिहार हालपता आर.एन 64 प्राईटीन होटल सैक्टर 62 नोएडा
  4. राहुल त्रिपाठी पुत्र आदेश त्रिपाठी निवासी ग्राम डाली बाबा राजेश दाल मील के पास जिला सतना मध्य प्रदेश हाल पता बी ब्लाक सैक्टर 62 नोएडा
  5. शीतल पुत्री प्रवीन निवासी जेरखपुर पटियालाय चौक चण्डीगढ पंजाब

पंजीकृत अभियोग का विवरण

मु0अ0सं0-552/21 धारा 370ए,(2), 34 भादवि व धारा 3/4/5/6, 7(1)(ए), 7(2)(ए), अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 थाना सैक्टर-58, नोएडा
बरामदगी का विवरणः-

  1. 12 मोबाइल
  2. 37,675/- रूपये नकद
  3. 01 लैपटाप
  4. होटल रजिस्ट्रर
  5. 05 अदद लेडीज पर्स
  6. कार वैक्सवैगन नम्बर डीएल-12सीएम-4487 (घटना में प्रयुक्त)
  7. आपत्तिजनक वस्तुयें

Leave a Reply

Your email address will not be published.