चोर गिरफ्तार, कब्जे से 1 आटो बैटरी व आटो की स्टेपनी बरामद।
ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता:-
थाना नालेज पार्क पुलिस द्वारा 01 चोर गिरफ्तार, कब्जे से 01 आटो बैटरी व आटो की स्टेपनी बरामद।
दिनांक 28.06.2021 को थाना नालेज पार्क पुलिस द्वारा चोरी करने वाले 01 अभियुक्त अमन कुमार मिश्रा पुत्र अशोक मिश्रा नि0 ग्राम नयनपुर थाना भीपुर जिला भागलपुर बिहार वर्तमान पता ग्राम तुगलपुर थाना नालेज पार्क गौतमबुद्धनगर को मेट्रो स्टेशन तुगलपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त दिनांक 07.05.2021 से मु0अ0स0 76/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना नालेज पार्क के अंतर्गत 60 दिवस पैरोल पर चल रहा था।

अभियुक्त अमन कुमार मिश्रा पुत्र अशोक मिश्रा निवासी ग्राम नयनपुर थाना भीपुर जिला भागलपुर बिहार हाल पता ग्राम तुगलपुर थाना नालेज पार्क गौतमबुद्धनगर
पंजीकृत अभियोग:-
- मु0अ0स0 76/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना नालेज पार्क गौतमबुद्धनगर
- मु0अ0सं0 191/2021 धारा 379,411 भादवि थाना नालेज पार्क गौतमबुद्धनगर
बरामदगी का विवरण
1.एक आटो की बैट्री लाल रंग
2.एक आटो की स्टेपनी