डिफेंस कॉलोनी का कोविड मैनेजमेंट ग्रुप मास्क वितरित करता हैं : अजय कुमार

नई दिल्ली ( फेस वार्ता): नई दिल्ली जिला महिला कांग्रेस कमेटी, दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी के कोविड मैनेजमेंट ग्रुप और आर.डब्लू.ए. वाईस प्रेजिडेंट अजय कुमार के नेतृत्व और रोटरी दिल्ली मिडटाउन क्लब के सहयोग से फ्रंटलाइन वर्कर्स सफाई कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड, ड्राइवर, बीएसईएस कर्मचारी, वेटर, मजदूर और निर्धन लोगो को एन-95 मास्क वितरित किए। डिफेंस कॉलोनी मेन मार्केट में आज 3000 से ज्यादा मास्क बांटे गए।

अजय कुमार ने बताया की हर सप्ताह में दो दिन डिफेंस कॉलोनी का कोविड मैनेजमेंट ग्रुप मास्क वितरित करता हैं और सैकड़ों मजबूर लोगों को खाना खिलाने का काम कर रहा हैं। उन्होंने मास्क वितरित करते हुए सभी से अपील करते हुए कहा की कोरोना का प्रकोप कम हुआ है पर खत्म नहीं हुआ है। इसलिए घरों से बाहर निकलने पर मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं।

दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती अमृता धवन ने बताया की कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन ने दुनियाभर में कइयों की ज़िंदगी पर बहुत बुरा असर डाला. लेकिन ऐसे मुश्किल वक़्त में डिफेंस कॉलोनी के कोविड मैनेजमेंट ग्रुप और रोटरी दिल्ली मिडटाउन क्लब द्वारा मास्क वितरण सराहनीय कार्य हैं।

नई दिल्ली जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस श्रीमती इंदू सूरी ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को खाना और मास्क बांटने के साथ लोगों को जिला प्रशासन द्वारा जारी हिदायतों का पालन करने संबंधी भी जागरूक किया गया।

समाजसेवी तेजिंदर वाधवान ने बताया की N-95 मास्क और खाना वितरण कार्य कई ज़रूरतमंदों के लिए उम्मीद की किरण साबित हुआ हैं और डिफेंस कॉलोनी कोविड मैनेजमेंट ग्रुप सैकड़ों मजबूर लोगों को खाना खिलाने का काम कर रही है।

नई दिल्ली जिला कांग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी आज़ाद कांगड़ा ने कहा की कोरोना महामारी से रोजगार के साथ-साथ रोजी-रोटी के संकट पैदा हो गए हैं लेकिन इस आपदाकाल में डिफेंस कॉलोनी कोविड मैनेजमेंट ग्रुप और रोटरी दिल्ली मिडटाउन क्लब जैसे दयावान हाथों की भी कमी नहीं हैं।

डिफेंस कॉलोनी मार्केट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट राजेंद्र मलिक, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव प्रियंका अग्रवाल, पूर्व युवा कांग्रेस सचिव दिल्ली प्रदेश विजय पांडेय और कोविड स्वयंसेवक श्री राजेंद्र मलिक, विजय कुमार पांडे, मंदीप सिंह, निखिल बापना, राजेश कपूर, सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री पुष्पा सिंह, मनोज गुप्ता ने प्रण लिया की जब तक कोरोना की लहर पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाती, तब तक कोविड प्रबंधन समूह इन गतिविधियों को जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.