चौधरी तेजा गुर्जर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान मोर्चा की सौंपी की गई कमान ।

गौतमबुद्धनगर( फेस वार्ता भारत भूषण शर्मा):-

ग्रेटर नोएडा तुगलपुर निवासी व भाजपा पुराने चेहरे,समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता चौधरी तेजा गुर्जर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान मोर्चा की कमान सौंपी की गई है।

अशोक प्रधान खुर्जा लोकसभा क्षेत्र से सांसद हुआ करते थे और साथ में तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री भी थे। वहीं नवाब सिंह नागर नोएडा-  दादरी विधान से विधायक हुआ करते थे साथ में प्रदेश सरकार में सिचाई राज्य मंत्री भी रहे थे। उस दौर में चौधरी तेजा गुर्जर ने संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए मजूबती प्रदान की थी।

बात यदि उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव सरकार के उस दौर करें तो जब उत्तर प्रदेश के मंडलों और जिलों को भंग किया गया था तब गौतमबुद्धनगर जिला भी भंग हुआ था। गौतमबुद्धनगर जिला बहाली के लिए समूचे विपक्ष और वकीलों और नागरिकों ने जमकर संघर्ष किया था। उत्तर प्रदेश में डीजीपी बुआ सिंह हुआ करते थे। ग्रेटर नोएडा में जहां आज का परी चौक है यहां पर जिला बहाली आंदोलन का मुख्य रण बना था। उस समय पुलिस ने जिला बहाली आंदोलनकारियों पर जमकर लाठियां भांजी थी। उस दौर में अशोक प्रधान, नवाब सिंह नागर और चौधरी तेजा गुर्जर ने भी लाठियां खाईं थीं। किंतु जैसे जैसे भाजपा में युग परिर्वतन हुआ पुराने भाजपाईयों को किनारे किया जाता रहा। अब चूंकि उत्तर प्रदेश विधानसभा-2022का रण जीतना है। इसी उत्तर प्रदेश विधानसभा-2022 मिशन के तहत भाजपा ने पूरे जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित वैनीवाल ने इस कडी में कई लोगों को दायित्व सौंपे हैं। तुगलपुर निवासी और विधानसभा चुनाव लड़ चुके  पुराने भाजपाई चौधरी तेजा गुर्जर को बड़ी जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ता खुश हैं। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने चौधरी तेजा गुर्जर को किसान मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा महिला मोर्चा की जिम्मेदारी मेरठ की वर्षा कौशिक को दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published.