कांग्रेस ने की जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत

नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी व कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश से दिल्ली के A- 948 नेहरू रोड अर्जुन नगर मेन रोड कोटला मुबारक पुर मे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील अग्रवाल के कार्यालय पर जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत की गई ।इस जनसम्पर्क अभियान अभियान का नेतृत्व करते हुए नई दिल्ली जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कसाना ने कहा कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी सिर्फ सत्ता के लोभी है। केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार अपनी कमियों को छुपाकर जनता के आक्रोश से बच नहीं सकते। संकट के दौर में दोनों सरकारो ने हाथ झाड़ लिया और गरीब मजदूरों को पलायन पर मजबूर किया l आम आदमी पार्टी के वर्ल्ड क्लास अस्पतालों में कोरोना से संक्रमित मरीज धक्का खाने को मजबूर थे। कांग्रेस पार्टी कोरोना से जंग हार चुके मृतकों के परिवार से संपर्क करेगी और उन्हें हर मुमकिन मदद मुहैया कराएगी l

नई दिल्ली जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव आजाद कांगड़ा ने बताया कि इस जनसम्पर्क अभियान का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाना हैं।
उन्होंने कहा की बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने अपनी नाक और सत्ता के चक्कर में दिल्ली की जनता को मरने के लिए छोड़ दिया। दिल्ली की जनता इसका जवाब 2022 में होने वाले निगम चुनाव में देगी और निगम के चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रचंड जीत दर्ज करेगी ।जनसम्पर्क अभियान को सफल बनाने के लिए नई दिल्ली जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कसाना, सचिव आजाद कांगड़ा, एमएलए प्रत्याशी देशराज चौधरी,
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट ऋषि राज राठी, सरोजनी नगर के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील बसोया,
सफदरजंग से पूर्व निगम पार्षद धीरज देसाई के साथ नई दिल्ली विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ और युवा कार्यकताओ ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने विचार प्रकट किये और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का प्रण लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.