भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के कैम्प कार्यालय कैमराला चक्रसैनपुर पर किसान आन्दोलन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक


ग्रेटर नोएडा ( फेस वार्ता )भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के कैम्प कार्यालय कैमराला चक्रसैनपुर पर किसान आन्दोलन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक
भारतीय किसान यूनियन(बलराज) के कैम्प कार्यालय कैमराला चक्रसैनपुर पर आज दिनांक 20जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के नेतृत्व में तीन कृषि बिल कानून‌ वापस लो, हर फसल पर एम एस पी गारंटी कानून बनाने किसानों के गन्ना भुगतान शीघ्र किया जाये, डीजल, पैट्रोल, बिजली,रसोई गैस की बढ़ती दरों को कम करने आदि मांगों को लेकर बैठक आयोजित हुई जिसमें राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वी एम सिंह और भारतीय किसान यूनियन बलराज के पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी एवं राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी एम सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केन्द्र और राज्य में बैठी सरकार किसानों का खुलेआम उत्पीड़न कर रही है सरकार की नीतियों और तानाशाही रवैया किसी से छिपा नहीं है रोजाना पेट्रोल डीजल के दामों मैं बढ़ोतरी पर बढ़ोत्तरी हो रही है जिसके कारण महंगाई आसमान छू रही है और रोजगार के अवसर सब ठप हो गये है केन्द्र सरकार बात करती है किसानों की आय दुगनी की लेकिन आय दुगनी की बजाय एक गुनी भी नहीं रही किसान का खेती का काम तो डीजल पैट्रोल से चलता है जब उनके रेट आसमान छूने लगे हैं तो किसान कैसे खेती करेंगे


बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे और किसानों की सभी मांगों को लेकर एक बड़े स्तर पर आन्दोलन करने की एक रणनीति तैयार की गई है ।
बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए एस.बी. सिंह को संगठन का युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सतीश को मेरठ मंडल महासचिव नियुक्त किया गया ।
इस मौके पर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीर सिंह भाटी, राष्ट्रीय महासचिव ऊधम भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर विजय प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली चेची, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा हरेंद्र सिंह डागर, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बी एल शर्मा, राष्ट्रीय सचिव प्रमोद यादव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रदीप नेहरा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पिंकू गूर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह खारी, ज़िला अध्यक्ष गौतमबुद्धनगर हातम सिंह भाटी, जिला अध्यक्ष बागपत बोबी तोमर, दादरी तहसील अध्यक्ष सोविंदर भाटी, साजिद, राजू बैसला, रामरिक, बिजेंद्र भाटी, संजीव भाटी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.