पीपल्स वेलफेयर फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।

आसपास एक पौधा जरूर लगाए:श्रीमती शालिनी

नई दिल्ली( फेस वार्ता):- विश्व पर्यावरण दिवस पर नई दिल्ली के प्रिंसेस पार्क मे स्थित पीपल्स वेलफेयर फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा कॉपरनिकस मार्ग के सर्विस रोड पर पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।

ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती शालिनी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उनके साथ समाजसेवी आज़ाद कांगड़ा और बच्चो ने भी पौधा रोपण किया I

श्रीमती शालिनी ने कहा कि पेड़-पौधों को लगाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। पौधे लगाएंगे तो पर्यावरण स्वच्छ रहेगा।

सभी को अपने व बेटा-बेटी के जन्मदिवस पर हर वर्ष पौधे लगाने चाहिए। कोई भी कार्यक्रम हो उसकी शुरूआत पौधा रोपण से की जानी चाहिए। ज्यादा से ज्यादा पौधे लगने से ही दूषित पर्यावरण को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुचारु रूप से चलाने के लिए पौधा रोपण द्वारा हम जीवन को शक्ति व स्वास्थ्य में वृद्धि कर सकते है।

समाजसेवी आज़ाद कांगड़ा ने कहा कि यदि हमारे आसपास का परिवेश साफ सुथरा होगा तो हम स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने वातावरण साफ सुथरा रखने व पेड़ पौधे लगाने के महत्व को घर घर तक पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी से हमने अपने भाइयो, बहनो और बड़ो को तड़पते और मरते देखा हैं I यदि हम सभी इस समय सचेत नहीं हुए तो वह दिन दूर नहीं जब हमें भयकर त्रासदी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया की घर में या आसपास एक पौधा जरूर लगाए

Leave a Reply

Your email address will not be published.