उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिधि मंडल ने पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए हवन- यज्ञ का आयोजन किया।
नोएडा ( फेस वार्ता):- पर्यावरण दिवस पर आज उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री दिनेश महावर ने पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए हवन- यज्ञ का आयोजन किया।
दिनेश महावर ने इस अवसर पर कहा कि आज पर्यावरण की शुद्धता अति आवश्यक है। वातावरण को शुद्ध बनाना हम सबों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा की हवन- यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है। हवन यज्ञ से वातावरण में उपस्थित हानिकारक जीवाणु तथा विषाणु( वायरस नष्ट ) हो जाते हैं।
उन्होंने बताया कि आज के कठिन समय में नित्य हवन यज्ञ करना एक बड़ी आशा की किरण है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पर्यावरण दिवस को यादगार बनाने के लिए आज से अधिक से अधिक संख्या में नित्य हवन -यज्ञ की शुरूआत जरूर करें। और लोग शुद्ध हवा की सांसें ले सकेंगे।
उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने और उनका संरक्षण कर उन्हें पेड़ बनाने में सहयोग करने की भी अपील की। उन्होंने बताया कि
पर्यावरण दिवस के प्रति जन-जन को जागना होगा तभी हम पर्यावरण को बचाने में सफल होंगे।