एक बार पुनः संजय गहलोत,चेयरमैन, दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग नियुक्त

दिल्ली ( फेस वार्ता भारत भूषण शर्मा)

दिल्ली:- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के विभिन्न विभागों में कार्यरत समस्त सफाई कर्मचारियों को उनके मूल भूत अधिकारों ,सुरक्षा, न्यायोचित अधिकार दिलाने हेतु संवैधानिक संस्था दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन पद पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संजय गहलोत पर अपना विश्वास जताते हुए दिल्ली सरकार में अति महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर नियुक्त किया है। चेयरमैन संजय गहलोत का यह कार्यकाल आगामी 5 वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा ।


स्मरण रहे कि इससे पहले संजय गहलोत ने तत्कालीन चेयरमैन के कार्यकाल के बचे हुए समय(19.5.2021तक)को पूरा किया है।

इस मौके पर चेयरमैन संजय गहलोत ने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री और लाखों सफाई कर्मचारियों ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उसी प्रकार सबकी कसौटी पर निष्पक्ष रूप से खरा उतरेंगे और कर्मचारियों के बचे हुए सभी ज्वलंतशील मुद्दे बड़ी तत्तपरता,कड़ी मेहनत ,ईमानदारी,न्यायपूर्ण तरीके से निभाते हुए सेवा करूंगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.