यमुना एक्सप्रेसवे पर विमान ने की इमरजेंसी लेंडिंग

गौतबुद्धनगर ( फेस वार्ता):- यमुना एक्सप्रेसवे पर आज गुरुवार की दोपहर को जेवर टोल प्लाजा से लगभग 10 किलोमीटर दूर एक विमान को इमरजेंसी लेंडिंग करानी पड़ी है। बताया जा रहा है कि विमान ने हरियाणा के नारनौल से उड़ान भरी थी। जो अलीगढ़ के लिए रवाना हुआ था। लेकिन कुछ खराबी के कारण ग्लाइडर विमान को यमुना एक्सप्रेसवे पर ही इमरजेंसी लेंडिंग करानी पड़ी है। विमान में बैठा पायलट सुरक्षित है। 

मिली जानकारी अनुसार यह मामला मथुरा के नौझील थाना क्षेत्र का है। जहां पर गुरुवार की दोपहर के समय एक ग्लाइडर विमान की इमरजेंसी लेंडिंग हुई है। इस विमान ने हरियाणा के नारनौल से उड़ान भरकर अलीगढ़ के लिए रवाना हुआ था। लेकिन रास्ते में कुछ तकनीकी खराबी होने के कारण ग्लाइडर विमान की इमरजेंसी लेंडिंग यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित जेवर टोल प्लाजा से 10 किलोमीटर दूरी पर हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.