गौतमबुद्ध नगर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजा रावल का निधन।

गौतमबुद्ध नगर ( फेस वार्ता)गौतमबुद्ध नगर पूर्व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजा रावल का निधन हो गया है। उन्हें दो दिन पहले परेशानी हुई थी। वह कैलाश अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार की दोपहर बाद उनका निधन हो गया। राजा रावल अभी दादरी नगर पालिका में राज्य सरकार की ओर से नामित सभासद थे।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को राजा रावल के पांव में सूजन आ गई थी। जिसके लिए उन्होंने चिकित्सकों से संपर्क किया। शुरुआती जांच में उन्हें लीवर में परेशानी बताई गई। इलाज और विस्तृत जांच के लिए वह कैलाश अस्पताल में भर्ती किए गए थे। उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की। मंगलवार की शाम करीब 5:00 बजे अंतिम सांस ली है।

राजा रावल करीब ढाई दशक से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय थे। वह गौतमबुद्ध नगर के महामंत्री और उपाध्यक्ष रहे थे। फिलहाल दादरी नगर पालिका में सभासद नियुक्त किए गए थे। राजा रावल के निधन से भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। जिलेभर से लोग दादरी में उनके घर पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.