अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरकार के मिशन शक्ति अभियान के गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी में किया गया कार्यक्रम आयोजित।

नारी शक्ति के सम्मान को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में विशेष आयाम हासिल करने पर महिलाओं को किया गया पुरस्कृत

भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने, उनकी सुरक्षा एवं उनके सम्मान के लिए संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलोजी में भव्य कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा उच्चाधिकारियों का अतिथि के रूप में अभिनन्दन किया गया। उच्चाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया उसके पश्चात आयोजन का शुभारम्भ किया गया।


सर्वप्रथम प्रोफेसर डॉ. बृजेश सिंह निदेशक, जी.सी.आई.टी. द्वारा अपने स्वागत सम्बोधन में सदस्य विधान परिषद चन्द्र शर्मा, विधायक, दादरी तेजपाल नागर, विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह, मा0 विधायक, नोएडा पंकज सिंह, जिलाधिकारी, गौतमबुद्धनगर सुहास एल.वाई. पुलिस आयुक्त आलोक सिंह, अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, गौतमबुद्धनगर, सुश्री वृंदा शुक्ला, डी.सी.पी.(महिला सुरक्षा) का अभिनन्दन किया गया।
जिलाधिकारी, गौतमबुद्धनगर द्वारा भी इस भव्य आयोजन में उपस्थित अतिथियों को सादर सम्मान करते हुये अभिनन्दन किया गया तथा मिशन शक्ति के अन्तर्गत अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर अपने विचार व्यक्ति किये तथा उपस्थित महिलाओं द्वारा पूछे गये उनके प्रश्नों का भी जिलाधिकारी, गौतमबुद्धनगर द्वारा उत्तर भी दिये गये। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में विगत 1 वर्ष से पुलिस कमिश्नरेट लागू हुआ है, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा को लेकर निरंतर स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विगत एक वर्ष में महिला अपराधों को लेकर 6000 से अधिक अपराधियों को जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पोक्सो एक्ट में गहन पैरवी करते हुए न्यायालय के द्वारा वर्तमान तक 56 अपराधियों के विरुद्ध सजा एवं जुर्माने की सजा दी गई है जिसमें कुछ अपराधियों को आजीवन कारावास भी हुआ है। उन्होंने बताया कि डीसीपी महिला एवं बाल सुरक्षा वृंदा शुक्ला के द्वारा जनपद में महिला अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से निरंतर विभिन्न स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है साथ ही महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं ताकि नारी शक्ति अपनी सुरक्षा एवं सम्मान के संबंध में सभी जानकारी प्राप्त कर सकें।
आयोजन में सदरग स्वैच्छिक संगठन द्वारा महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की गई, रूरल सेल्फ इम्पलोयमेन्ट ट्रेनिंग इन्स्टीयूट की ओर से एक ग्राम पंचायत एक बैंक सखी योजना के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह की 05 महिलाओं जिनमें पूनम पत्नी कुलदीप, ज्योति मलिक पुत्री जगपाल सिंह, पूजा रानी पत्नी कपिल कुमार, अनिता पत्नी विनित नागर, सविता पत्नी श्रीचन्द को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरण किये गये।

महिला सुरक्षा के दृष्टिगत मांगे गए सुझाव प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले आमंत्रित सुझावों में श्रेष्ठतम 03 प्रतिभागियों में मीना यादव (प्रथम स्थान, सूरज कपूर (द्वितीय स्थान एवं डॉ. निधि तैलांग (तृतीय स्थान) को प्रमाण-पत्र वितरण कर उनके आने वाले भविष्य के लिये उन्हें उज्जवल कामना प्रदान की गई। ज्ञातव्य हो कि तीनों प्रतियोगियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹5000 द्वितीय पुरस्कार के रुप में 3000 एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में ₹2000 की धनराशि भी उनके खाते में सीधे भेजी गई है। महिलाओं के प्रति अपराध में सजा दिलाने वाले अभियोजन के पैराकारों को सम्मानित किया गया। 
मिशन शक्ति के अन्तर्गत अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी बबीता नागर को खेलकूद, नेशनल शूटिंग खिलाड़ी सानिया सिंह, खुशबू को ड्राईवर, सना आलम खाँ को आईसीएससी बोर्ड में ट़ॉप करने, आरती वर्मा को सर्वश्रेष्ठ जुडो अवार्ड, सानिया सिंह को बृजभाषा साहित्य में पी.एच.डी करने पर प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।

उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण, कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित साईकिल इत्यादि का उच्चाधिकारियों द्वारा बच्चों को वितरित किया गया तथा साथ ही एन.आर.एल.एम. योजनान्तर्गत समूह की महिलाओं को आर.एफध् सी.आई.एफ. एवं सी.सी.एल. का भी वितरण कर, प्रमाण-पत्र भी वितरित किये गये।
मुख्य विकास अधिकारी, गौतमबुद्धनगर द्वारा इस उपलक्ष्य पर मिशन शक्ति व अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित महिलाओं तथा सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को सम्बोधित किया गया।

इस अवसर पर अनवर शेख, जिला विकास अधिकारी, गौतमबुद्धनगर शैलेन्द्र बहादुर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, गौतमबुद्धनगर, कुँवर सिंह जिला पंचायतराज अधिकारी, गौतमबुद्धनगर, पूनम तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, गौतमबुद्धनगर, शिवानी तोमर, जिला उद्यान अधिकारी, गौतमबुद्धनगर व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.