कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए सपा ने दिखाई ताकत
FaceWarta
दादरी:- रविवार को गांव चिटहैरा में जीटी रोड स्थित के.एन. गार्डन में समाजवादी पार्टी के जिला के कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव ने एवं संचालन जिला महासचिव श्याम सिंह भाटी ने किया। सम्मेलन में विधान परिषद सदस्य जितेंद्र यादव मुख्य अतिथि और पूर्व विधान परिषद सदस्य महेश आर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन जिले के कोने कोने से भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य जितेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव में बड़े-बड़े वायदे कर और झूठ बोल कर सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा, सरकार बनने के बाद जनता का शोषण कर रही है।

सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के हालात सामान्य नहीं है। आज देश का अन्नदाता अपने हक के लिए सड़क पर संघर्ष कर रहा है लेकिन सत्ता के नशे में चूर भाजपा देश के किसानों को राष्ट्रद्रोही बता कर अपमानित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश मे महंगाई, बेरोजगारी, भूखमरी जैसी समस्या विकराल रूप ले चुकी है। डीजल पेट्रोल रसोई गैस आदि दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमत में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हो रही है। लेकिन भाजपा सरकार इन सब से बेपरवाह देश के चुनिंदा पूंजीपतियों के एजेन्ट के रूप में काम कर रही है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ अपने बूथ पर पार्टी को मजबूत करते हुए भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करने का काम करें। इस मौके पर पूर्व विधान परिषद सदस्य महेश आर्य ने कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट, अपरहण, बलात्कार आदि अपराधों की घटनाओं की बाढ़ आई हुई है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। प्रदेश सरकार और पुलिस अपराधियों को सरंक्षण दे रही है जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद है । उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सपा के बढ़ते जनाधार से घबरा गए हैं। उनका विधानसभा में लाल टोपी को लेकर दिया गया बयान उनकी बौखलाहट का उदाहरण है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बीरसिंह यादव ने कहा कि उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। शांतिपूर्ण तरीके से अपने हकों की लिए आंदोलन करने वालों को पुलिस का डर दिखाकर उनकी आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग राष्ट्रवाद की नई परिभाषा गढ़ रहे है और सरकार से सवाल पूछने वालों को राष्ट्र विरोधी कहकर संबोधित कर रहे है। हमें उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। जनता भाजपा की नीतियों को पूरी तरह समझ चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में उनका पूरी तरह से प्रदेश से सूपड़ा साफ होने वाला है। इस मौके पर फकीर चंद नागर, राजकुमार भाटी, नरेंद्र नागर, कृष्णा चौहान, कृशान्त भाटी, इंद्र प्रधान, उपदेश नागर, जगबीर नंबरदार, अक्षय चौधरी, विनोद लोहिया, सुनील भाटी, विजेंद्र नागर, सुरेंद्र नागर,अकबर खान, बबली शर्मा, दीपक नागर, जतन भाटी, विकास वत्स, अनीस अहमद, विकास भनौता, विकास यादव, लोकेश जनमेदा, बबली शर्मा, सुमित नागर,निरंजन लाल शर्मा, मिंटी खारी, रोहित बैसोया, कुलभूषण शर्मा,राहुल आर्यन, सविता गुलाटी, राजेश नागर, हीरालाल यादव, सचिन चौधरी, इमरान, वकील सिद्धकी, शादाब खान, सुशील नागर, प्रशान्त भाटी, विक्रान्त चौधरी, सतेंद्र नागर, सुरेन्द्र भाटी, मोहित यादव, समीर मेवाती, आजाद दौला, अहमद सईद, सतीश यादव, सुभाष यादव, सुनील सिंह, संजय यादव आदि मौजूद रहे।