भारतीय किसान यूनियन(बलराज) की मासिक बैठक
ग्रेटर नोएडा ( फेस वार्ता):– भारतीय किसान यूनियन(बलराज) की राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के कार्यालय कैमराला चक्रसैन पर ग्रेटर नोएडा पर कार्यकर्ताओं की मासिक मीटिंग हुई मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि किसानों और मजदूरों व असाहय लोगों की आवाज बुलंद करना और उनकी हर जायज़ मांग को शासन प्रशासन कोअवगत करा कर उसे मनवाने का करने का काम मजबूती से कर रहा है
किसानों और मजदूरों व असाहय लोगो के ऊपर किसी भी तरह का शोषण भारतीय किसान यूनियन बलराज बर्दाश्त नहीं करेगी मीटिंग में संगठन का विस्तार करते हुए बब्लू चौधरी को हापुड़ जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया एवं हिमांशु चौधरी को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हापुड़ के पद पर नियुक्त किया गया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन बलराज की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीर सिंह भाटी, राष्ट्रीय महासचिव ऊधम सिंह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बी एल शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली चेची, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा हरेंद्र सिंह डागर, प्रदेश मीडिया प्रभारी शाहनवाज कस्सार, जिला अध्यक्ष गौतमबुद्धनगर हातम सिंह भाटी, जिला अध्यक्ष बागपत बोबी तोमर, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा राम चौधरी, तहसील अध्यक्ष दादरी सोबिनदर भाटी, तहसील अध्यक्ष हापुड़ जावेद, तहसील महासचिव हापुड़, जिला सचिव हापुड़ जुल्फीकार, जिला महासचिव गौतमबुद्धनगर अनूप भाटी,शाजिद भाटी तहसील अध्यक्ष सिकंदराबाद, कैप्टन चंद्रपाल सिंह भाटी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे