वर्षा के पानी की एक एक बूंद को बचाने एवं जल संरक्षण करने के उद्देश्य से चलाएंगे विशेष जागरूकता
गौतमबुद्धनगर जिलाधिकारी सुहास एल वाई के नेतृत्व में पूरे जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भारत सरकार के जल शक्ति अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जेवर तहसील के सभागार में कैच दा रेन कार्यक्रम का मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह के द्वारा किया गया
डीएम के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा जेवर तहसील के सभागार में कैच दा रेन कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर 50 ग्रामों के नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर्स ने किया प्रतिभाग वर्षा के जल का संरक्षण करने के लिए नेहरू युवा केंद्र गौतमबुद्धनगर द्वारा चलाया जा रहा कैच दि रेन कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण है नेहरू युवा केंद्र गौतमबुद्धनगर के व्दारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जो प्रयास किये जा रहे हैं बहुत ही सराहनीय हैं। उक्त विचार आज तहसील सभागार जेबर में नेहरू युवा केंद्र गौतमबुद्धनगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा
और उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर युवा मंडल और ग्राम पंचायतों के समन्वय से वर्षा के जल का संरक्षण करना आसान हो जाएगा इसलिए जल शक्ति मंत्रालय एवं युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार व्दारा प्रायोजित एवं नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को जनपद स्तर पर सफल बनाने के लिए नेहरू युवा केंद्र गौतम बुद्ध नगर द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज जो नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से कार्यक्रम किया गया है यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है नेहरू युवा केंद्र के सभी वॉलिंटियर्स को इस कार्यक्रम की महत्ता को गहनता के साथ आत्मसात करते हुए अपने अपने क्षेत्र में बहुत ही दृढ़ता के साथ संचालित करना होगा ताकि आने वाले भविष्य में हमारी नई पीढ़ी को पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध हो सके। उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में सभी नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर्स को वर्षा के पानी के संचय के संबंध में शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर वर्षा जल संचयन एवं इसके उपयोग के संबंध में उप क्रीडाधिकारी पूनम विश्नोई ने अपने विचार व्यक्त किए तथा सिंचाई की नई तकनीकी एवं एकीकृत जल को बढ़ावा देने के लिए युवा मंडलों के योगदान पर श्री विक्रांत तोंगड पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नेहरू युवा केंद्र गौतम बुद्ध नगर ने अपने विचार व्यक्त किए। मनवीर सिंह एडी एग्रीकल्चर ने युवाओं को वर्षा जल के संचयन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला नेहरू युवा केंद्र बुद्ध नगर के जिला युवा अधिकारी जी एस राघव के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जनपद में 50 गांव का चयन कैच दि रेन कार्यक्रम के लिए किया गया है, जिसमें नेहरू युवा केंद्र द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन युवा मंडलों के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें जल शपथ, पदयात्रा, नुक्कड़ नाटक, रैली, संगोष्ठी, चित्रकला प्रतियोगिता जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनपद में वर्षा जल संरक्षण हेतु जल संरक्षण का माहौल तैयार किया जा रहा है। सुश्री गीतांजली शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट ने भी युवाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन नेहरू केंद्र गाजियाबाद के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मुकन्द वल्लभ शर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने एक चेतना गीत नव समाज की नयी दिशा में जिसने कदम बढाये है, युवा केन्द्र के सबल सिपाही उमड घुमड कर आये है, का गायन कराया गया, कार्यक्रम के अंत में नेहरू युवा केन्द्र गौतमबुद्धनगर के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक फरमूद अख्तर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय शर्मा एन वाई वी रूखसाना, बालचंद्र नागर आदि का विशेष सहयोग रहा। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।