प्रीति उपाध्याय ‘ बनी आप’ महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष

फेस वार्ता । भारत भूषण शर्मा

नोएडा। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बहन नीलम यादव की संस्तुति पर आज ग्राम बरौला सेक्टर 49 नोएडा निवासी प्रीति उपाध्याय को आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने बताया कि अरविंद केजरीवाल की दिल्ली की सरकार ने महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के लिये अनेक कार्य किये तथा यातायात के लिए बसों में मुफ्त यात्रा भी शुरू की। प्रीति उपाध्याय पिछले माह ही प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मीनाक्षी श्रीवास्तव की उपस्थिति में पार्टी के शामिल हुई थी।

  जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने नव मनोनीत महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रीति उपाध्याय से उनसे पद के अनुरूप निर्वाहन किये जाने की अपेक्षा करते हुए कहा कि दिल्ली में श्री अरविंद केजरीवाल द्वारा किये जा रहे कार्यो की उपलब्धियों से प्रभावित,प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह  में मार्गदर्शन में लोगों को पार्टी में जोड़ने का ज्यादा से ज्यादा काम करेंगी।इस अवसर पर नोएडा महानगर अध्यक्ष प्रशांत रावत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.