थाना फेस 3 नोएडा पुलिस द्वारा कार चोरी कर रहे 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से सेन्ट्रो कार बरामद।

फेस वार्ता। भारत भूषण शर्मा

नोएडा: थाना फेस-3 नोएडा पुलिस द्वारा कार चोरी कर रहे 02 शातिर वाहन चोर 1. शिवम पुत्र अजय निवासी बहलोलपुर थाना फेस 3 गौतमबुद्धनगर 2. इन्द्र कुमार राय पुत्र सदीस राय निवासी गांव सिमान चौक थाना विभुतिपुर जिला सिवान बिहार वर्तमान पता गढ़ी चौखन्डी थाना फेस 3 गौतमबुद्धनगर को थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी चौखन्डी से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों के कब्जे से चोरी कर रहे सेन्ट्रो कार रजि0न0 डीएल 7 सीई 6153 बरामद कि गई है।

अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है जो थाना क्षेत्र व एनसीआर क्षेत्र में खड़े वाहनो को चोरी करते है आज भी अभियुक्तों द्वारा थाना फेस 3 क्षेत्र के गढ़ी चौखन्डी से एक सेन्ट्रो कार रजि0न0 डीएल 7 सीई 6153 को चोरी करते समय मौके से पब्लिक के सहयोग से गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्तों का विवरणः

1.शिवम पुत्र अजय निवासी बहलोलपुर थाना फेस 3 गौतमबुद्धनगर।
2.इन्द्र कुमार राय पुत्र सदीस राय निवासी गांव सिमान चौक थाना विभुतिपुर जिला सिवान बिहार वर्तमान पता गढ़ी चौखन्डी थाना फेस 3 गौतमबुद्धनगर।

आपराधिक इतिहास का विवरणः

अभियुक्त शिवम

1.मु0अ0सं0 145/2019 धारा 379 भादवि थाना फेस 3 गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 110/21 धारा 379/411 भादवि थाना फेस 3 गौतमबुद्धनगर।

अभियुक्त इन्द्र

1.मु0अ0सं0 110/21 धारा 379/411 भादवि थाना फेस 3 गौतमबुद्धनगर।

बरामदगी का विवरणः

01 सेन्ट्रो कार रजि0न0 डीएल 7 सीई 6153

Leave a Reply

Your email address will not be published.