बिलासपुर कसबा स्थित एच.एस. गार्डन में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस का जनसभा आयोजन
गौतमबुद्धनगर : बिलासपुर कसबा स्थित एच.एस. गार्डन में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को लेकर एक जनसभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान जनसभा में जन सैलाब उमडा।
इस जनसभा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करना था। बताया गया है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जनसभा में आते हुए रास्ते में
पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उधर हरियाणा के तिगांव विधानसभा कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर और जेवर के कांग्रेस पूर्व विधायक बंशी सिंह पहाडिया समेत कई कांग्रेस नेता
जनसभा में पहुंचे। तिगांव के पूर्व विधायक ललित नागर ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही से किसान, मजदूर ही बल्कि आमजन भी त्राहि त्राहि कर रहा है। किसान काले कानून नही चाहते, मगर केंद्र की
मोदी सरकार जबरदस्ती कृषि कानूनों को किसानों पर थोपना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों के दौरान ही मेडिकल कॉलेज बने, सडकांं का जाल बिछा, किंतु भाजपा कह रही है कि कांग्रेस ने आजादी के बाद अब तक जहाज तक के पुर्जे यहां भारत में बन रहे हैं। प्रधानमंत्री जिस डिजिटल इंडिया की बात कर रहे हैं उस सूचना क्रांति को भारत में लाने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी को जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश को परमाणु शक्ति संपन्न देश बनाने में कोई कसर नही छोडी थी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकारों के दौर मेंं जो विकास की तस्वीर देखने को मिलती थी अब ऐसा नही है। भाजपा की महंत योगी आदित्यनाथ सरकार विकास के नाम पर सिर्फ दिखावा कर रही है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश अब विनाश प्रदेश बन कर रह गया है। विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखा देगी और आना वाला समय कांग्रेस का होगा और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। गौतमबुद्धनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही के चलते हुए गौतमबुद्धनगर का प्रशासन भारी दबाब में हैं। यही कारण है कि पुलिस द्वारा अनुमति के नाम पर जनसभा को बाधित किया जा रहा है। किंतु इस तरह किसान, मजदूर और गरीब की आवाज को दबाया नही जा सकता है। यह बात यहां जनसभा में उमडी भीड को देख कर साबित हो गई हैं। इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी वीरेंंद्र गुड्डू, पूर्व प्रदेश महासचिव अजीत सिंह दौला, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा0 महेंद्र नागर समेत पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।