गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व कलेक्ट्रेट में हुआ आयोजित

गौतमबुद्धनगर गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व आज जिला अधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिला अधिकारी ने निर्धारित समय पर झंडा रोहतक किया उसके उपरांत सामूहिक राष्ट्रगान में भाग लिया गया।इस अवसर पर जिला अधिकारी ने भारत के गणतंत्र का संकल्प सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाया। तत्पश्चात जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

डीएम ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है आज ही के दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ। भारत का संविधान विश्व प्रसिद्ध है और यह हम सभी भारतीयों एक सूत्र में जोड़ता है। आज के दिन हमें संकल्पित होकर अपने दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन करने की शपथ लेनी चाहिए और सभी कर्तव्यों को संविधान के अनुसार करना चाहिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिवाकर सिंह,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वन्दिता श्रीवास्तव,अपर जिलाधिकारी एल ए वलराम सिंह वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार, उपजिलाधिकारी राजीव राय आदि ने भारत के संविधान के संबंध में विस्तृत विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन डी एल आर सी भूपेंद्र कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.