2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ इस बार चुनाव लड़ेगी -मनोज चौधरी
15 जनवरी दिन बृहस्पतिवार को जिला गौतम बुध नगर की जेवर विधानसभा के दनकौर ब्लॉक की चीरसी न्याय पंचायत के खेरली गांव में संगठन स्रजन अभियान के तहत 12वे दिन एक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने की। जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि आने वाले और 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेंगे। इसी के तहत कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने में लगा हुआ है।
आने वाले दिनों में प्रदेश के नेता भी इस अभियान में शामिल होंगे। इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष पारूल चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष सुनील डाढा जिला महासचिव रामभरोसे शर्मा जिला कोषाध्यक्ष हेमचंद नगर जिला महासचिव चंद्रमल जीनवाल जिला सचिव राजेश जिला सचिव ईश्वर भाटी युवा नेता पुनीत मावी राहुल प्रधान गजेंद्र भाटी बाली धीरज राजेश प्रधान रमेश चंद प्रीतम सिंह वरुण भाटी सोनू फेसल गजेंद्र भाटी प्रिंस आकाश आदि लोग उपस्थित रहे।