स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस)केअवसर पर महिला उन्नति संस्था (भारत ) द्वारा गरीब असहाय एवं जरूरतमंद को गर्म कपड़े वितरित किए

फेस वार्ता

ग्रेटर नोएडा: विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस)केअवसर पर महिला उन्नति संस्था (भारत ) द्वारा गरीब असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को सर्दी से राहत दिलाने के लिए ग्रेटर नोयडा के महिला उधमी पार्क स्थित झुग्गियों में जाकर कंबल एवं गर्म कपड़े वितरित किये/

इस दौरान संस्था की संगरक्ष सदस्य श्रीमती इंदु गोयल ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया की स्वामी जी अपने धर्म में मानव सेवा को महत्वपूर्ण स्थान देते थे/वे शिक्षा. स्त्री तथा आर्थिक प्रगति के पक्ष में रहते थे /उन्होंने रूढ़िवादी, अंधविस्वाश व अशिक्षा की हमेशा आलोचना की / वही संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने बताया कि संस्था के कार्यकर्ता सर्दी के मौसम में असहाय लोगों की मदद के लिए क्षेत्र में अलग अलग जगह जाकर कंबल और गर्म कपड़े वितरित कर रहे है साथ ही जरूरतमंद लोगों को राशन किट भी मुहैया कराई जा रही है ताकि कोई भी भाई बहन सर्द रातों में भूखा ना सोने पाए /उन्होंने जिला प्रशासन से क्षेत्र में रैन बसेरों की संख्या बढाए जाने की मांग की साथ ही सामाजिक संगठनों से असहाय लोगों की मदद को आगे आने की अपील की / इस दौरान महासचिव अनिल भाटी, गीता भाटी, उमा, मनोज झा , विजय तंवर,रणवीर चौधरी, और ज्योति त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे /

Leave a Reply

Your email address will not be published.