सुष्मिता झा निभाएंगी समाज सेवा में अपनी भूमिका
Face Warta /Bharat BHushan Sharma
नोएडा। छठे मुंबई ग्लोबल इंडिया अवार्ड व ब्यूटी कांटेस्ट मे चयनित हुई सुष्मिता झा समाज सेवा में भी अपनी भूमिका निभायेंगी। उनका मानना है की जीवन को सकारात्मक सोच के साथ जीना चाहिए। मिली जानकारी के अनुसार बीते 16 दिसम्बर को

मुंबई में आयोजित छठे मुंबई ग्लोबल इंडिया अवार्ड व ब्यूटी कांटेस्ट में डाक्टर सुष्मिता झा पुरस्कृत भी हो चुकी हैं।
इस कार्यक्रम में फिल्म इंडस्ट्री के कई नामचीन कलाकार भी मौजूद रहे।
डाक्टर सुष्मिता झा मूल रूप से मधुबनी बिहार की रहने वाली है। कई वर्षों से नोएडा में रह रही है। पेशे से वें डाक्टर भी है। मॉडलिंग करना उनका शौक है। और इस प्रोफेशन को मुकाम तक पहुंचाने में उनके पिता इंद्र कुमार झा, पति आशुतोष झा व उनके मित्रों ने हमेशा उनका साथ दिया है।
सुष्मिता झा मानती हैं जीवन के मुश्किल दौर का साहस के साथ सामना करना चाहिए। घरेलू कामकाज में भी बचपन से उनकी रुचि रही और सामाजिक कार्यों में भी वह हमेशा आगे रहीं। यह खिताब जीतने के बाद सुष्मिता ने समाज सेवा में और ज्यादा वक्त देने का फैसला किया है उन्होंने कहा है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी हमें साहस के साथ आगे बढ़ाना चाहिए। गरीब मजदूर लोगों की हमें मदद करनी चाहिए।
