लखनऊ में यूपी कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

फेस वार्ता/ भारत भूषण शर्मा

लखनऊ 24 दिसम्बर 2020।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी- (उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संगठन मंत्री) की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के सचिव-सहप्रभारी उ0प्र0 जुबेर खान, धीरज गुर्जर, सचिन नाईक, बाजीराव खाड़े एवं रोहित चैधरी सहित सभी पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

महासचिव प्रियंका गांधी ने बैठक को लाइव संबोधित किया

कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को लाॅइव सम्बोधित किया एवं पदाधिकारियों को और अधिक गति से संगठन को मजबूत बनाने का निर्देश दिया।

महासचिव प्रियंका गांधी का निर्देश 20 दिन प्रवास पर रहेंगे सभी पदाधिकारी

श्रीमती प्रियंका गांधी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने प्रभार वाले जनपदों में 20 दिन तक प्रवास करेंगे और इस दौरान वह संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

आगामी 03 जनवरी से प्रदेश पदाधिकारी अपने-अपने प्रभार वाले जनपद/क्षेत्र में रहकर संगठन के निर्माण में सहयोग करेंगे और उसे समयबद्ध तरीके से पूर्ण करायेंगे।

प्रियंका गांधी ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने का दिया निर्देश

कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने सभी प्रदेश पदाधिकारियांे को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि उन्हें पूरे मनोयोग से संगठन को समयबद्ध तरीके से मजबूत बनाना है।

संगठन निर्माण पदाधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी

कांग्रेस महासचिव ने अपने लाॅइव उद्बोधन में कहा कि सभी पदाधिकरियों की पहली जिम्मेदारी संगठन का निर्माण करना है। इसके लिए उन्हें अपने-अपने प्रभार वाले जनपदों में रहकर कार्य करना होगा।

संगठन सृजन अभियान को और तेज करने की कवायद शुरू

बैठक में संगठन सृजन अभियान के तहत अभी तक ब्लाकों का गठन पूर्ण हो चुका है और न्याय पंचायत स्तर तक संगठन को और अधिक तेजी लाते हुए गठन का कार्य पूरा करना है।

बैठक में एक पदाधिकारी को एक जिले की जिम्मेदारी

बैठक में प्रदेश कांग्रेस के प्रत्येक पदाधिकारियों को एक-एक जिले की कमान सौंपी गयी है जिन्हें उस जनपद में रहकर संगठन को तैयार करने और गतिशील बनाने हेतु जुटना है।

बैठक के दूसरे सत्र में जिला और शहर अध्यक्ष भी उपस्थित रहे
बैठक के द्वितीय सत्र में प्रदेश कांग्रेस के जिला एवं शहर अध्यक्षों की बैठक हुई। जिसमें आगामी 28 दिसम्बर को ‘‘कांग्रेस स्थापना दिवस’’ को जिलों-जिलों में व्यापक पैमाने पर मनाये जाने और ‘‘कांग्रेस संदेश पदयात्रा’’ निकाले जाने का निर्देश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने दिया। उन्होने कहा कि कांग्रेस स्थापना दिवस 28 दिसम्बर से लेकर 30 दिसम्बर तक जिला एवं शहर इकाइयों द्वारा ‘‘कांग्रेस संदेश पदयात्रा’’ निकाली जाएगी। उन्होने कहा कि सभी लोगों को पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ इस कार्यक्रम को अपने-अपने जिलों में करना है।
द्वितीय सत्र की बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सभी जिला एवं शहर अध्यक्ष मौजूद रहे।

बैठक में अन्त में शोक प्रस्ताव हुआ पारित
बैठक के अन्त में शोक प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता, अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, उ0प्र0 के पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा के आकस्मिक निधन पर दो मिनट मौन रहकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.