किसानों का आंदोलन25वे दिन भी जारी रहा
फेस वार्ता गौतमबुद्ध नगर
गाजीपुर बोर्डर पर भारतीय किसान यूनियन(बलराज), राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक,व अन्य संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से चल रहा किसानों का आंदोलन25वे दिन भी जारी रहा
आन्दोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी किसानों को सम्बोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन बलराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि जिन किसानों ने पूरे देश के किसानों के अधिकार की लड़ाई मैं अपने प्राणों का बलिदान दिया है उन किसानों के बलिदान को खाली नहीं जाने दिया जायेगा जो किसानों का हक है उसे लेकर ही दम लेंगे धरने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीर सिंह भाटी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली चेची, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र खारी,व हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहे