सपा तब तक किसान कानूनों का विरोध करती रहेगी जब तक ये कानून वापस नहीं हो जाता: देवेंद्र गुर्जर अध्यक्ष

नोएडा: सलारपुर में समाजवादी पार्टी ने किसान गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी की अध्यक्षता ओमान भाटी औऱ संचालन चरण सिंह राजपूत ने किया। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने कहा कि सपा तब तक किसान कानूनों का विरोध करती रहेगी जब तक ये कानून वापस नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों को उसी के ही खेत में बंधुआ मजदूर बनाने का पूरा षड्यंत्र रच लिया है। किसी भी हालत में किसान की जमीन अडानी औऱ अम्बानी को कब्जाने नहीं देनी है। देवेन्द्र गुर्जर ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव किसान की लड़ाई में सड़कों पर हैं।

लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। किसान गोष्ठों के माध्यम से किसानों की समस्याएं लोगों को बताई जाएंगी और उन्हें हल कराने के लिए संघर्ष किया जाएगा।
सपा नेता राहुल अवाना ने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने किसान को पूरी तरह से बर्बाद करने की ठान ली है। किसान को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। सपा किसान के संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर शामिल हो रहे हैं। यह देश किसान और मजदूर का है। इसे पूंजीपतियों को कब्जाने नहों दिया जाएगा। किसान और मजदूर विरोधी सरकार को अब उखाड़ना अब बहुत जरूरी हो गया है।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने भो किसान के लिए लड़ने का संकल्प लिया। ग्रामीणों का कहना था कि सब कुछ किसान से ही है। किसान ही नहीं रहेगा तो सब कुछ बर्बाद हो जाएगा।
इस अवसर पर नोएडा विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर, वरिष्ठ सपा नेता चरण सिंह राजपूत अमन भाटी, राहुल अवाना वीरेंद्र यादव, विक्की तंवर केपी प्रधान दिनेश अवाना एडवोकेट शक्ति अवाना भरत अवाना नरेंद्र अवाना किसान नेता सम्मिलित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.