व्यापक स्तर पर गहन चेकिंग
जिला मजिस्ट्रेट सुहास एल वाई का सभी जनपद वासियों को धन्यवाद
गौतमबुद्धनगर विभिन्न संगठनों के आह्वान पर भारत बंद के दौरान नागरिकों के द्वारा जनपद की कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था कायम करने में जिला प्रशासन एवं पुलिस का किया गया सहयोग विभिन्न संगठनों के आह्वान पर आज भारत बंद को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा जनपद की शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में व्यापक स्तर पर तैयारी सुनिश्चित की गई थी। वहीं दूसरी ओर सभी जनपद वासियों से बंद के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने का आह्वान किया गया था। सभी जनपद वासियों के द्वारा जनपद की कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया है, इसके लिए जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने सभी जनपद वासियों का धन्यवाद किया हैं। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन के सभी मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों का भी धन्यवाद किया है उनकी कड़ी मेहनत के फलस्वरुप आज जनपद में भारत बंद के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रही हैं।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के नेतृत्व में जनपद गौतम बुद्ध नगर में सभी प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट की संपूर्ण पुलिस निरंतर एक्शन में सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कर रहें हैं गहन चेकिंग पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के निर्देश पर पुलिस कमिश्नरेट की संपूर्ण पुलिस जनपद गौतम बुद्ध नगर में सभी प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विभिन्न स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित कर रही है। पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निरंतर रूप से गहन चेकिंग अभियान संचालित करते हुए अपराधियों पर नजर बनाकर रखी जा रही है। इस कड़ी में आज थाना ईकोटेक 3 में पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस टीम के द्वारा सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके तथा अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।