गांजा तस्कर महिला गिरफ्तार,
थाना फेस-3 नोएडा पुलिस द्वारा एक गांजा तस्कर महिला अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से कुल 01 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद।
थाना फेस-3 नोएडा पुलिस द्वारा एक गांजा तस्कर महिला अभियुक्ता अर्चना देवी पत्नी भोला निवासी ग्राम बिनौरा थाना कोटरा जिला जालौन वर्तमान पता एच 140 के सामने झुग्गी थाना फेस 3 नोएडा गौतमबुद्धनगर को एच 140 से इलैक्ट्रोनिक मैट्रो स्टेशन पर जाने वाली सडक से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता के कब्जे से 01 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।
पंजीकृत अभियोग का विवरणः मु0अ0सं0 936/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना फेस-3 नोएडा गौतमबुद्धनगर।
अभियुक्ता का विवरणः-अर्चना देवी पत्नी भोला निवासी ग्राम बिनौरा थाना कोटरा जिला जालौन वर्तमन पता एच 140 के सामने झुग्गी थाना फेस 3 नोएडा गौतमबुद्धनगर
बरामदगी का विवरणः-01 किलो 400 ग्राम गांजा