पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के नेतृत्व में महिलाओं के प्रति अपराध को रोकने के संबंध में एक और बड़ी
फेस वार्ता /गौतमबुद्धनगर
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह के निर्देशन में महिलाओं के प्रति अपराध को रोकने की दिशा में पुलिस कमिश्नरेट की संपूर्ण पुलिस के द्वारा निरंतर ग्राउंड जीरो पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस कमिश्नर के निर्देशों के अनुपालन में न्यायालय में प्रभावी परैवी के परिणाम स्वरूप मु0अ0स0 0759/2016 धारा 376 भादवि व 5/6 पोक्सो अधिनियम थाना फेस 3 नोएडा गौतमबुद्धनगर में आज दिनांक 03.12.2020 को माननीय न्यायालय स्पेशल पोक्सो प्रथम द्वारा अभियुक्त मनोज पुत्र लाल सिंह नि0 सोवना तिराहा थाना मखदूमपुर जिला जहानाबाद, बिहार को मु0 अ0 सं0 उपरोक्त में आजीवन कारावास एवं 10000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। जुर्माना अदा न करने पर 2 वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।