किसान विरोधी कृषि बिल कानून के विरोध में किसानों के आंदोलन को मजबूती देने के सम्बन्ध में कार्यकर्ताओं की मीटिंग

Face Warta/
आज दिनांक 02/12/20 को भारतीय किसान यूनियन(बलराज) के कैम्प कार्यालय कैमराला पर किसान विरोधी कृषि बिल कानून के विरोध में केन्द्र सरकार के विरोध में व किसानों के आंदोलन को मजबूती देने के सम्बन्ध में कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने केन्द्र सरकार को चेतावनी देते हुए आव्हान किया है कि यदि कल 3 दिसम्बर को होने वाली केन्द्र सरकार द्वारा किसानों से वार्ता असफल रही और कोई समाधान नहीं होता है तो भारतीय किसान यूनियन(बलराज) 5 दिसम्बर को नौएडा दिल्ली चिल्ला बोर्डर को जाम करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि केन्द्र सरकार ये वहम निकल दे कि किसान संगठन आपस में बटे हुए हैं

सभी संगठन एक साथ है और किसानों की लड़ाई में मजबूती के साथ मैदान में हैं यदि किसानों की आवाज को दबाने की कोशिश की गई तो अब महासंग्राम होगा l
ज्ञात हो कि भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने 28 नवम्बर को हजारों किसानों साथ बुराड़ी पहुंच कर किसानों को समर्थन भी दिया था ।
मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीर सिंह भाटी, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ओमपाल भाटी, राष्ट्रीय महासचिव ऊधम भाटी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एड०विजय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रदीप नेहरा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय सचिव पिंकू गूर्जर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद यादव, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बी एल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली चेची, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा हरेंद्र सिंह डागर, जिला अध्यक्ष गौतमबुद्धनगर हातम सिंह भाटी, जिला अध्यक्ष गाजियाबाद जितेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष बागपत बोबी तोमर, जिला उपाध्यक्ष गाजियाबाद कुलदीप, तहसील उपाध्यक्ष मुरादनगर धर्मदत आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.