गौतमबुद्धनगर की संपूर्ण पुलिस लगातार सक्रिय होकर अपने अपने क्षेत्र में गहन चेकिंग अभियान संचालित कर रही है
Face Warta
गौतमबुद्धनगर आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के निर्देश पर पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर की संपूर्ण पुलिस लगातार सक्रिय होकर अपने अपने क्षेत्र में गहन चेकिंग अभियान संचालित कर रही है पुलिस के द्वारा जहां एक और कानून व्यवस्था बनाने के संबंध में सघन चेकिंग की जा रही है
वर्तमान में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में जागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है
आगामी दीपावली एवं अन्य महत्वपूर्ण त्योहारों के अवसर पर जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप कानून एवं शांति व्यवस्था मानकों के अनुसार कायम रहे तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में सभी आम नागरिक मास्क एवं गमछे का प्रयोग करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करें इसके लिए पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर की संपूर्ण पुलिस लगातार जीरो ग्राउंड पर कार्य कर रही है।


पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा निरंतर अभियान संचालित करते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था के उद्देश्य से पूरे जनपद में गहन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है ताकि सभी त्योहारों पर कानून एवं शांति व्यवस्था मानकों के अनुसार कायम रहे। इसी के साथ-साथ पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा भीड़भाड़ वाले इलाकों में नागरिकों को जागरूक करते हुए मास्क का प्रयोग करने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने के संबंध में भी जागरूक करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। चलाए गए अभियान के दौरान कासना में पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा चेकिंग अभियान संचालित किया गया वहीं व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर जगत फार्म के मार्केट में पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया और वहां पर आम नागरिकों को जागरूक करने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की गई है।