हाथरस की बिटिया को न्याय दिलाने के लिये महिला एवं दलित उत्पीड़न विरोधी दिवस आयोजित किया
फेस वार्ता
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के नेतृत्व में दलितों पर लगातार हो रहे अत्याचार के खिलाफ व हाथरस की बिटिया को न्याय दिलाने के लिये महिला एवं दलित उत्पीड़न विरोधी दिवस आयोजित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता जंतर मंतर पर उपस्थित थे।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने आरोप लगाया है कि भाजपा शासित राज्यों में दलितों, दलित-महिलाओं, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों को बार-बार उत्पीडित व प्रताड़ित किया जा रहा है।
नई दिल्ली जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव आजाद कांगड़ा ने भाजपा की और इशारा करते हुए कहा कि बाबा साहब आंबेडकर और संविधान के चलते दलितों को बराबरी का अधिकार क़ानूनी तौर पर प्राप्त हुआ, लेकिन भाजपा दलितों को व्यापक जीवन में शामिल होने के अनुभव से हमेशा वंचित करती आ रही है।
नई दिल्ली महिला कांग्रेस पार्टी की डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट इंदु सुरी ने कहा कि खैरलांजी से लेकर हाथरस तक ऐसी लाखों कहानियां हैं- उनमें से कई महिलाओं की क्रूरता से भरी लाशें हैं-,खासकर दलित और आदिवासी महिलाओं की,जिनके शरीर लिंग या जाति के दंश के साथ-साथ जहरीली मर्दानगी का हमला भी झेलती आ रही हैं।
महिला एवं दलित उत्पीड़न विरोधी दिवस को सफल बनाने के लिए नई दिल्ली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट वीरेन्द्र कसाना , दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट महेंद्र मंगला अलका लांबा ,उदित राज ,प्रवीन साहनी,चौधरी प्रेम के साथ कांग्रेस कार्यकर्त्ता जंतर मंतर पर मौजूद थे I