भारतीय किसान यूनियन (बलराज) प्रतिनिधिमंडल यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह से मिला
यमुना विकास प्राधिकरण से प्रभावित किसानों की छः सूत्रिय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन बलराज के प्रतिनिधिमंडल ने यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह से मिला जिसमें क्रम वाईज हर बिंदु पर विस्तार से चर्चा हुई संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि 80 प्रतिशत किसानों को 64.7 अतिरिक्त मुआवजा मिल चुका है 20 प्रतिशत किसानों को भी अतिरिक्त मुआवजा दिया जाए सीईओ अरुणवीर सिंह ने किसानों की सभी मांग जायज बताते हुए कहा कि कोर्ट में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए हमने मजबूती से बात रखी है शीघ्र ही किसानों के हक़ में फैसला आने वाला है उन्होंने किसानों की हर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है

वार्ता में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी , राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ओमपाल भाटी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीर सिंह भाटी , राष्ट्रीय महासचिव ऊधम भाटी , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चंद्रपाल सिंह बंसल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी , प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली चेची , जिला अध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर हातमसिह भाटी उपस्थित रहे